
जमशेदपुर:रोटी बैंक एवं झारखण्ड मानवाधिकार संगठन जेएचआरसी ने संयुक्त रूप से शहर के अनेक हिस्सों मे मतदाता जागरूकता अभियान चलाया और लोगो से बढ़ चढ़ कर मतदान मे भाग लेने की अपील की | टेल्को, बिरसानगर, बागुननगर, सिदगोड़ा, एग्रीको, लक्ष्मी नगर, जेमको सहित आस पास के अनेक क्षेत्रों मे संगठन ने सघन मतदाता जागरूकता अभियान चलाया और लोगो से मतदान करने की अपील की | उल्लेखनीय है कि उक्त सगठन की ओर से अचार संहिता लागू होने के बाद से ही शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों मे लगातार मतदाता जागरूकता अभियान चला कर लोगो को मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है | अबतक लाखो लोगो के बीच अभियान चलाया जा चूका है | कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए संगठन प्रमुख मनोज मिश्रा ने कहा कि क्षेत्र के विकास को लेकर अपने जनप्रतिनिधि से ना सिर्फ संवाद करें बल्कि उनसे सवाल भी करें, और हिसाब भी मांगे, यह हमारा कानूनी अधिकार है | उन्होंने कहा कि वर्तमान जनप्रतिनिधि ने अपनी पहचान फीता काटने वाले एवं मुख्य अतिथि के रूप मे कार्यक्रमो मे भाग लेने वाले नेता की बना रखी है, जिस कारण जनता अपनी मूलभूत अधिकार को लेकर संघर्ष कर रही है |उन्होंने कहा कि हमें फीता काटने वाले जनप्रतिनिधि की जरुरत नहीं है,बल्कि जमीन मे उतर कर जनता की हितो की रक्षा करने वाला एवं विकास से जुड़े मुद्दे पर काम एवं संघर्ष करने वाला होना चाहिए | उन्होंने कहा वोट मांगने आने वाले प्रत्याशी से अपने क्षेत्र के विकास को लेकर खुल कर बात करें | उनसे सवाल भी करें और अपनी शिकायत भी बताए |
मनोज मिश्रा ने कहा कि सोच समझ कर अपना मतदान करें, क्युकि हर एक वोट देश के नव निर्माण के लिए है | आज के कार्यक्रम मे मनोज मिश्रा के साथ किशोर वर्मा, गुरमुख सिंह, रेणु सिंह, सलावत महतो, डी एन शर्मा, ऋषि गुप्ता, जग्गन्नाथ महंथी, अभिजीत चंदा, अनीमा दास, देवाशिश दास, निभा शुक्ला, निखिल झा सहित अनेक सदस्य शामिल थे |




