
जमशेदपुर: जमशेदपुर के समाज सेवी संस्था प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के पहल पर साकची गुरुनानक स्कूल के 100 बच्चो के बीच जूता का वितरण किया गया।कुछ दिन पूर्व स्कूल को प्राचार्य मधु बाला ने पीएसएफ के निर्देशक अर्जित सरकार के समक्ष अपनी बात रखते हुए जानकारी दी की स्कूल के कुछ एसे बच्चे है। जिनके परिवार की आर्थिक स्तिथि एक ही भी होने के कारण वे नंगे पैर स्कूल आते है।जिससे इस तपती धूप में उन्हें काफी दिक्कत होती है। जी पर फल करते हुए पीएसएफ ने श्रीलेदर के डोलन डे से आग्रह की।जिस पर 100 जुते देने पर हामी भरी गई। जिसे लेकर शनिवार को स्कूल में 100 बच्चो के बीच जूता वितरण की गई।जिससे बच्चों में मुस्कराहट आ गई। वही स्कूल की प्राचार्या ने संस्था और श्रीलेद्र के पहल पर संतोष जाहिर करते हुए कहा की अब तपती धूप में बच्चों के पैरो में छाले नही पड़ेंगे।
इस मौके पर श्रीलेदर्स के दोलन डे, गुरुनानक स्कूल के प्राचार्या मधु बाला, सह शिक्षिका डॉक्टर आशा चौवे, रविंदर कौर, पीएसएफ के निर्देशक अरिजीत सरकार, उत्तम कुमार गोराई, अनिल प्रसाद, शुभेंदु मुखर्जी, एवं किशोर उपस्थित थे।




