
जमशेदपुर: जमशेदपुर के बिरसा नगर थाना अंतर्गत जी एल चर्च के समीप 15 मई को प्रेम प्रसंग के बाद पति के साथ मिलकर प्रेमी पर जानलेवा हमला करने के मामले पर बिरसानगर पुलिस ने प्रेमिका सहित दो आरोपियों को जेल भेजा है। घटना के बारे में थाना प्रभारी नेमधारी रजक के अनुसार प्रेमिका श्रुति नायक ही मुख्य साजिश कर्ता है।इस घटना को पीछे का कारण है कि श्रुति पूर्व से दो शादी कर चुकी है। पहली शादी 2018 में सुरेश लोहार के साथ की जिससे उसका बेटा भी है। लेकिन कुछ साल बाद राहुल नाम के युवक के संपर्क में आई और सुरेश और बेटा को छोड़कर राहुल से शादी कर ली।लेकिन इसी बीच गोलमुरी नामदा बस्ती के रहने वाल अभिषेक के साथ भी प्यार मोहब्बत होने लगा। जिसे लेकर अभिषेक उसे हमेशा फोन करता था।इसकी जानकारी राहुल को भी हो चुका था।जिसके बाद श्रुति ने राहुल के साथ मिलकर उसे रास्ते से हटाने का साजिश रची और 15 मई को श्रुति ने अभिषेक को मेरिन ड्राइव घूमने चलने को कहकर उसके साथ निकली। वहीं पूर्व से ही की गई तैयारी के तहत राहुल अपने एक साथी युवराज को लेकर बिरसानगर जी एल चर्च के समीप मौजूद था।जैसे ही श्रुति अभिषेक को लेकर पहुंची दोनों ने उसे पर चापड से ताबड़ तोड़ हमला कर दिया इस दौरान श्रुति ने अभिषेक का दोनो हाथ पकड़ रखा था। इस घटना में अभिषेक के गर्दन और शरीर के कई हिस्से में काफी गहरा जख्म लगा और वही पर गिर पड़ा उसे गिरते ही तीनों ने उसे मरा समझ कर वहां से फरार हो गए। इसके बाद इसकी जानकारी स्थानीय लोगों ने बिरसानगर थाना पुलिस को जानकारी दी।जहां घटनास्थल में पहुंचकर पुलिस ने उसे एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी गंभीर स्तिथि को देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया।इधर घटना के बाद तीनों मोटरसाइकिल से शहर छोड़ कर चक्रधरपुर चले गए और अलग-अलग स्थान पर रह रहे थे।
इसकी भनक बिरसानगर पुलिस के होने पर वरीय अधिकारियों के निर्देश पर एक टीम गठित कर चक्रधरपुर में छापामारी की जहां से तीनों को गिरफ्तार कर जमशेदपुर ले आई और आवश्यक पूछताछ के बाद तीनों को जेल भेज दिया गया।




