पश्चिम सिंहभूम संसदीय सीट की स्थिति,चम्पाई सोरेन की सरकार का अगर पूर्ण समर्थन मिला होगा तो, झामुमों पार्टी,भाजपा को पीछे छोड़ सकती है। चुनाव के बाद भाजपा व झामुमो अपनी-अपनी जीत के कर रहे दावे।
वोट कटवा प्रत्याशी, पासा पलटने में कहीं से भी नहीं चूकेंगे।

सिद्धार्थ पाण्डेय /गुवा सिंहभूम संसदीय सीट पर 13 मई को हुये मतदान में शामिल सारंडा, कोल्हान एवं पोड़ाहाट जंगल एवं ग्रामीण क्षेत्रों के अशिक्षित वोटरों ने प्रत्याशियों की परेशानी बढ़ा दी है ।ऐसे वोटर सबसे ज्यादा झामुमो प्रत्याशी जोबा माझी एवं भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा की परेशानी बढ़ा दी है।
उक्त क्षेत्रों में स्थित बूथों पर चुनाव सम्पन्न कराने गये कुछ मतदानकर्मियों ने बताया कि पूर्व के चुनावों की तुलना में इस बार वोटरों में उत्साह काफी था । प्रायः सभी स्थानों पर भाजपा व झामुमो के वोटर एवं उनके एजेंट बूथों पर नजर आये ।हर बूथों पर दर्जनों ऐसे अशिक्षित वोटरों को देखा गया जो ईवीएम मशीन में क्रम संख्या एक और दो जो क्रमशः गीता कोड़ा और जोबा माझी का था, उस बटन को दबाने के बजाय सबसे नीचे से दो क्रम संख्या वाले बटन को दबा दिये ।
कुछ ऐसे वोटर भी थे जो विशेष प्रत्याशी को वोट देने तो गये थे, लेकिन वोट देने का तरीका व नासमझी की वजह से अन्य प्रत्याशियों का बटन दबा दिये ।ऐसी स्थिति लगभग हर बूथ पर कहीं अधिक तो कहीं कम देखने को मिली है ।लोगों का कहना है कि ऐसी स्थिति में कहीं तीसरे स्थान पर नोटा न हो गया हो ।सभी प्रत्याशी अपने-अपने पोलिंग एजेंट व बूथ अध्यक्षों के माध्यम से वोटिंग की स्थिति व रूझानों का पता लगाने में जुटे हैं । झामुमो व भाजपा अपने-अपने प्रत्याशियों की जीत का दावा कर रहे हैं, लेकिन दोनों खेमा में परेशानी व तनाव काफी दिख रहा है ।सिंहभूम सीट के ग्रामीण क्षेत्रों में झामुमो तथा शहरी क्षेत्रों में भाजपा का पलड़ा भारी दिखा ।भाजपा समर्थकों द्वारा सोशल मीडिया पर सिंहभूम सीट अन्तर्गत छह विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा व झामुमो को मिले संभावित मतों का आंकलन कर जीत का दावा कर रहे हैं ।झामुमो के कई लोग ईवीएम में गड़बड़ी नहीं हुई तो जीत शत फीसदी होने की बात कह रहे हैं ।भाजपा द्वारा सोशल मीडिया में शेयर किये जा रहे पोस्ट में बताया जा रहा है कि मझगांव से लगभग 70 हजार वोट, मनोहरपुर से लगभग 25 हजार वोट से झामुमो आगे रहेगी ।जबकि भाजपा चाईबासा से 35 हजार वोट, चक्रधरपुर से 12 हजार वोट, जगन्नाथपुर से 5 हजार वोट एवं सराईकेला से लगभग 60 हजार वोट से आगे रहेगी ।
बरहाल आदिवासी बहुल क्षेत्र होने एवं झारखण्ड में चम्पाई सोरेन की सरकार होने के कारण इस बात से इंकार नहीं की जा सकती है कि झामुमों पार्टी भाजपा को बहुत कम मतों से ही कही पीछे न छोड़ दे । चुनाव में दो बाहुबली महिलाओं के अतिरिक्त अन्य आधा दर्जन से ज्यादा प्रत्याशी भी पश्चिम सिंहभूम से अपना भाग्य अजमा रहे है। अगर इन्हे वोट कटवा प्रत्याशी माना जाए तो यह पासा पलटने में कहीं से भी नहीं चूकेंगे ।जीतने वाले प्रत्याशी को हार एवं हारने वाले प्रत्याशी को जीत में बदल सकते हैं ।अगर देखा जाए तो पश्चिम में आदिवासियों की संख्या अत्यधिक है ।परिणाम स्वरूप क्षेत्र के आदिवासी सिर्फ झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी के निशान सिर्फ तीर धनुष को पहचानते हैं ।उन्हें कोई कितना भी वरगला दे वे तीर धनुष के अतिरिक्त किसी भी अन्य निशान के विरुद्ध मतदान नहीं करेंगे । दूसरी ओर अदिवासियों के अतिरिक्त कुछ ही लोग हैं जिनमे देश भक्ति की भावना जागृत है वे देश प्रधानमंत्री के पक्ष व नाम को ले भाजपा को वोट किए होंगे ।




