
जमशेदपुर: मशहूर फन वर्ल्ड डिजनीलैंड प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी साकची स्थित आमबगान मैदान, जमशेदपुर में 8 मई से प्रारंभ होने जा रहा है। मेले का उद्घाटन 8 मई को संध्या 7ः15 बजे जुना अखाड़ा पारडीह काली मंदिर के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महंत श्री विद्यानन्द सरस्वती के कर कमलों द्वारा किया जाएगा। उक्त जानकारी संवाददाता सम्मेलन देते हुए फन वर्ल्ड के आयोजक श्री चन्द्रशेखर पर्वत ने बताया कि, इस वर्ष कई नये तरह के स्टॉल एवं मनोरंजन के नये-नये साधन उपलब्ध होंगे। जिसमें शहर में पहली बार अंडर वाटर एक्युरियम देखने को मिलेगा.जो लोगो को काफी आकर्षित करेगा।वहीं फन वर्ल्ड डिजनीलैंड में बच्चों एवं बड़ों के मनोरंजन के लिए जो झुले लगाये जा रहें हैं,उनमें वाटर बोट, हेलीकॉप्टर, टोरा-टोरा, ड्रैगन ट्रेन, आदि है।
इसके अलावे वयस्को को ध्यान में रखते हुए उनके लिए विशेष आकर्षण का केन्द्र बिजली झूला उपलब्ध होंगे, जो जमशेदपुर शहर में हमेशा से मांग रही है। इसके अतिरिक्त मेले में हेन्डलूम एवं हेन्डी क्राफ्ट की अनेक तरह की दुकानों में विभिन्न राज्यों के परिधान उपलब्ध होंगे।




