
रांची : सरकार की निर्देशानुसार राज्य के पूरे जिले में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से पूरे राज्य में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान सरकार के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा चलाए जा रहे हैं। इसी अभियान के कड़ी में जमशेदपुर और सरायकेला खरसावां दोनों जिले में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया।
सरकार की ओर से सड़क सुरक्षा माह जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।इस क्रम उपायुक्त कार्यालय परिसर से जिला परिवहन कार्यालय सुरक्षा कोषांग जमशेदपुर की ओर से एक जागरूकता रैली निकाली गई । वहीं सरायकेला खरसावां जिले में जिला परिवहन विभाग के द्वारा सदर अस्पताल सरायकेला में लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें आम जनता को जागरूक किया गया ।वहीं जमशेदपुर में शहर के स्कूली बच्चों को शामिल किया गया। जिसका उद्देश्य वे खुद सड़क सुरक्षा नियम का पालन करते हुए आम जनों को इसके प्रति जागरूक कर सके। यह रैली उपायुक्त कार्यालय से लेकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरी ।इस दौरान हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। इस मौके पर ट्रैफिक डीएसपी सुमित सिंह ने कहा कि सिर्फ कानून के पालन से ही सड़क दुर्घटना को रोक नही जा सकता ।इसके लिए खुद लोगो को भी जागरूक होना होगा ।तभी हादसों को रोका जा सकता है। वही सरायकेला खरसावां जिला परिवहन पदाधिकारी शंकराचार्य सामड ने कहा कि जन सहभागिता जागरूकता के लिए आवश्यक। तभी सड़क दुर्घटना रोका जा सकता है ।




