
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना अंतर्गत स्टेशन रोड के समीप महुआ गली के एक कुंए से 4 दिन से लापता युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है। जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला हुआ है। जिसको लेकर लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। बताया जाता है कि बागबेड़ा रोड नंबर 1 का रहने वाला बबलू रजक नशे का आदि है। वह स्टेशन क्षेत्र में छोटा मोटा काम करता था । पुलिस को सोमवार के रात सूचना मिली कि एक युवक कुंआ में गिर गया है । जिसके बाद पुलिस गोताखोरों के सहायता से काफी खोजबीन की लेकिन कुछ पता नही चला। आज सुबह दुबारा तलाशी लेने पर मृतक का शव कुंए से बरामद हुआ । जिसे पुलिस ने जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सम्भवना जताई जा रही है कि नशे के हालात में वह कुंए में गिर गया होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही पता होगा। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।




