Advertisements

Advertisement

जमशेदपुर : आंध्र सोसिशन मध्य विद्यालय कदमा का 30 वाँ वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता स्कूल मैदान में हर्सोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ । प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किए गए थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि स्कूल के उपाध्यक्ष k.राम जोगा राव ने गुब्बारा उड़ाकर एवम मशाल प्रज्वलित कर किया । इस प्रतियोगिता में स्कूल के सभी वर्ग के लगभग 140 बच्चो ने आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता में बढ़चढ़ कर भाग लिया। जिसमे विजेता हुए बच्चो को अतिथियों के द्वारा पुरस्कार देकर उनका हौशला अफजाई की गई। इस मौके पर स्कूल की शिक्षक शिक्षिकाएं छात्र छात्राएं एवम काफी संख्या में अभिभावक मौजूद थे।
Advertisement




