Saraikela (संजीव मेहता): आसंगी स्थित कृष्णा सिटी के निजी रास्ते को अपना बताकर दूसरे लोग अपने प्रोपेर्टी को बाहरी लोगों को दिग्भ्रमित कर बेचने का काम कर रहे हैं जिसका हमलोग विरोध करेंगे. उक्त बातें सोमवार को प्रियदर्शिनी होम्स के डायरेक्टर संजय मोहंती ने गांव के जमीन मालिकों के साथ प्रेसवार्ता में कही. उन्होंने लिखित रूप से बताया कि मैं संजय कृमार मोहान्ती, प्रियदर्शनी होम्स का डायरेक्टर हैँ जिसका एक प्रोजेक्ट “श्री कष्णा सिटी” के नाम से मौजा-आंसगी थाना- आर.आई.टी, थाना संख्या- 131, वार्ड संख्या 14 एवं 22 (पूराना), वार्ड संख्या- 25 (वर्तमान) में अवस्थित है.
मैंने विगत 2010-2011 में रैयतों से उक्त भूमि को खरीद कर, प्लोटिंग करके बेचा है. पिछले दिनों मेरे साईट श्री कृष्णा सिटी मे जो मुख्य द्वार है पर कुछ व्यक्ति द्वारा झगड़ा झंझट किया था और पुलिस और मीडिया को गलत जानकारी देकर मेरे छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया है. यह रास्ता मुख्य सरकारी रोड से मेरे श्री कृष्णा सिटी के मुख्य द्वार तक आने का पहुँच पथ है. ये मेरे निजी उपभोग की जमीन है जिसे मैंने रैयतदारो से खरीदी हूंई है. मेरे खरीदी हुईं जमीन’ के साथ-साथ एक सरकारी ब्लान है जिसका खाता सं- 343 एवं प्लॉट सं०-488 है, यह मेरे मुख्य प्रवेश द्वार के आंशिक भाग को छूते हुए न्यूनतम दरी तक जाते हुए इसका सीमा समाप्त हो जाती है.

मेरा यह मुख्य द्वार (गेट) वास्तु विहार, नन्दन गार्डेन तथा श्री कृष्णा सिर्टी की सुरक्षा के लिए है. सुरक्षा के लिए मेंने सुरक्षा गार्ड भी रखा है. लेकिन कुछ धोखेबाज, असामाजिक तत्व एवं बिल्डर श्री कष्णा सिटी के निजी रास्ते को अपना रास्ता बताकर जमीन बेचने का कार्य कर रहे हैं. जबकि उनके प्लॉट में जाने का कोई रास्ता नहीं है. मैं अपने ग्राहकों और अपने प्रोजेक्ट की सुरक्षा हेतु किसी अन्य बिल्डर या उनके द्वारा बेचे गये उनके ग्राहको को वहाँ से जाने की अनुमति नहीं दे सकता हूं. क्योंकि यह मेरी निजी सम्पत्ति है. आज के प्रेसवार्ता में रैयत तीर्थो प्रधान, अशोक प्रधान, पंकज प्रधान, परमेश्वर प्रधान, सुजीत प्रधान, मनोहर प्रधान, सत्य प्रधान, आलोक कैवर्त, माधव प्रधान आदि ग्रामीण शामिल थे.





