सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर में फिर से जुए का अड्डा सजने और जुए का धंधा शुरू होने से अगल-बगल के लोगों और ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। फिर से जुआ शुरू होने की चर्चाओं ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। पूर्व में यहां जुए के अड्डे पर असामाजिक तत्वों की जमावड़ा लगे रहते थे, जिससे कभी भी अनहोनी की घटना से लोग डरे रहते थे। फिर से शुरू हो जाने से ग्रामीणों में अगल-बगल के दहशत फैला हुआ है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार खेला मंडल नामक व्यक्ति द्वारा जुए का अड्डा सजाते हुए खेला खेलाया जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने नाम नहीं छापने के शर्त पर बताया कि प्रतिदिन रात 10 बजे से सुबह 3 बजे तक यहां खुलेआम जुआ खेलया जा रहा है। देर रात तक चलने वाले इस अड्डे पर असामाजिक तत्वों, आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों और बाहरी व्यक्तियों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे पूरे क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि जिस स्थान पर आज फिर से जुए का संचालन हो रहा है, वहां पूर्व में भी बड़े पैमाने पर जुआ खेला जाता था।

जिसे पूर्व के डीएसपी द्वारा लगातार मिल रही शिकायतों के बाद विशेष अभियान चलाकर छापेमारी की करवाई की गई थी। उस कार्रवाई में कई मोटरसाइकिलें जब्त की गई थीं और जुए के अड्डे को पूरी तरह बंद करा दिया गया था। लेकिन अब वर्षों बाद फिर उसी स्थान पर फिर से जुए का खेल शुरू हो गया है। जिससे बस्ती वासीयो में दहशत फैला हुआ है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार शायद ,पुलिस को भी इस पूरे मामले में जानकारी हो सकती है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि इस जुए के अड्डे पर तत्काल कार्रवाई नहीं हुई तो क्षेत्र में चोरी, लूट, मारपीट और अन्य आपराधिक घटनाओं की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है।






