जमशेदपुर पटमदा: पटमदा प्रखंड के लावा निवासी अधिवक्ता किशोर कुमार तिवारी की पुत्री एवं साउथ पॉइंट स्कूल की कक्षा तीसरी की छात्रा काव्यांजलि तिवारी ने अपनी उत्कृष्ट चित्रकला प्रतिभा का परिचय दिया है। आगामी रथयात्रा महोत्सव के अवसर पर काव्यांजलि ने अपनी कल्पनाशीलता और रचनात्मकता का परिचय देते हुए महाप्रभु जगन्नाथ, माता सुभद्रा एवं भ्राता बलभद्र का सुंदर चित्र अपने हाथों से तैयार किया। नन्ही कलाकार की यह प्रस्तुति न केवल धार्मिक आस्था को दर्शाती है, बल्कि उसकी कलात्मक सोच और सृजनात्मक क्षमता को भी उजागर करती है।

इतनी कम उम्र में रंगों के माध्यम से महाप्रभु के दिव्य स्वरूप को जीवंत रूप देना उसकी प्रतिभा का प्रमाण है। स्थानीय लोगों और परिजनों ने काव्यांजलि की इस उपलब्धि की सराहना करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा कहा कि ऐसी प्रतिभाओं को उचित प्रोत्साहन मिले तो वे भविष्य में क्षेत्र और राज्य का नाम रोशन करती रहेगी।






