Saraikela (संजीव मेहता) : श्रीश्री जगन्नाथ रथ यात्रा मंदिर पूजा समिति रेलवे कॉलोनी आदित्यपुर में हर साल के भांति इस साल भी रथ यात्रा कल दिनांक 16 जुलाई 2026 को धूमधाम से निकाली जाएगी. यहां सुबह 09 बजे से पूजा, भोग प्रसादी दोपहर 12:30 बजे और रथ यात्रा शाम 04:00 बजे से आरंभ होगी. रथयात्रा शिव राम दुर्गा और साईं मंदिर रेलवे कॉलोनी आदित्यपुर से निकलेगी जो रोड नंबर 32 होते हुए रोड नंबर 04 होते हुए इच्छापुर दुर्गा मंदिर मौसीबाड़ी तक जाएगी.

जबकि वापसी रथयात्रा दिनांक 24 जुलाई 2026 को इच्छापुर से रेलवे कॉलोनी आदित्यपुर-2 आएगी. इस रथ यात्रा को सफल बनाने में समाजसेवी विजय शंकर मिश्रा, पूर्व रेलवे के अधिकारी पीसी पात्रो, जे.पी शर्मा, मोहित कुमार, संतोष बेहरा, राजू मुखी, अभिषेक, कृष्ण प्रसाद, अशोक करवा, सुभाष करवा, रिंकी कुमारी, राहुल यादव, सचिन सोय, संजीत महतो, रामाशंकर, हितेश, मुकेश, अनीश, अंकित, रोशन, बजरंगी, सुमित सोय, अर्पित, राज मुखी आदि सक्रिय रूप से लगे हुए हैं.






