रांची : रांची ज़िले के जगन्नाथपुर पुलिस निरीक्षक नितिन कुमार सिंह ने क्षेत्र में अपराध और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कदम उठाते हुए, एक महत्वपूर्ण बैठक कर पदाधिकारी को सख्त और कड़े निर्देश दिए हैं। बैठक में उन्होंने अधीनस्थ पदाधिकारीयों पुलिस कर्मियों के साथ क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा की और कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में श्री सिंह ने स्पष्ट रूप से कहा कि क्षेत्र में विधि व्यवस्था बनाए रखना पहली प्राथमिकता है। इसके लिए उन्होंने अवैध कारोबार जैसे शराब, गांजा, सट्टा, बालू लॉटरी तस्करी आदि पर तत्काल और कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अपराध पर नियंत्रण तभी संभव है जब पुलिस तंत्र जमीनी स्तर पर सक्रिय और चौकस रहेगी। उन्होंने कहा कि जेल से छूटे अपराधीयो पर विशेष नजर रखी जाए। ताकि वे दोबारा किसी आपराधिक गतिविधि में संलिप्त न हों। बैठक के दौरान कार्यों की समीक्षा करते हुए कई महत्वपूर्ण सुझाव और निर्देश भी दिए गए।

इसमें थाना परिसर की साफ-सफाई, रिकॉर्ड की अद्यतन स्थिति, शिकायतों के निवारण में पारदर्शिता, और आम जनता से सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखने की भी हिदायत दी गई। पुलिस निरीक्षक नितिन कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है जनसुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखना। इसके लिए सभी पदाधिकारीयों पुलिसकर्मियों को चाहिए कि वे नियमित रूप से जनता से संपर्क में रहें, सूचना तंत्र को मजबूत करें और गुप्त सूचनाओं के आधार पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें।






