रांची : राज्य में, बड़ी कार्रवाई हुई, के सोर ने अब अपनी दिशा बदलकर राह पकड़ ली है । राज्य में हाल ही में हुई घटनाओं ने राज्य राज्य की गिरती विधि व्यवस्था और खुफिया विभाग के रिपोर्ट ने बड़े साहब को नींद से जगा दी है। राजनीतिक गलियारों से लेकर आम जनता तक यही सवाल पूछा जा रहा है कि क्या अब अपराधियों पर वास्तविक रूप से नकेल कसी जाएगी, या यह कार्रवाई केवल एक संदेश भर साबित होगी।
चर्चा है कि राज्य के बड़े साहब अब पूरी तरह एक्शन मोड में आ गए हैं। लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं और पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवालों के बीच जिस प्रकार से सख्त फैसले लिए गए हैं, उससे पुलिस महकमे में भी हलचल मच गई है। कई अधिकारी अब अपने-अपने क्षेत्रों की कानून-व्यवस्था को लेकर पहले से अधिक सतर्क नजर आ रहे हैं। यह भी कहा जा रहा है कि लापरवाही, ढिलाई और अनुशासनहीनता अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

हालिया कार्रवाई ने स्पष्ट संकेत दे दिया है कि सरकार और पुलिस मुख्यालय जनता के बीच गिरती पुलिस की साख को अब बचाना और मजबूत करना चाहती हैं। जिसका असर अपराधियों पर दिखाई देगा,क्योंकि जब पुलिस नेतृत्व सख्त रुख अपनाता है तो कार्रवाई का भय स्वतः दिखाई देने लगता है। दूसरी ओर, पुलिस अधिकारियों के बीच भी जवाबदेही बढ़ जाती है।
हालांकि, केवल अधिकारियों पर कार्रवाई कर देना ही पर्याप्त नहीं होगा। असली परीक्षा आने वाले दिनों में होगी, जब यह देखा जाएगा कि अपराध नियंत्रण, त्वरित जांच, प्रभावी गश्ती और आम लोगों की सुरक्षा के मोर्चे पर कितना बदलाव दिखाई देता है। जनता को केवल सख्त बयान नहीं, बल्कि जमीन पर बेहतर पुलिसिंग और सुरक्षित माहौल चाहिए।
अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या यह कार्रवाई कानून-व्यवस्था में स्थायी सुधार की शुरुआत बनेगी या फिर कुछ दिनों की सुर्खियों तक ही सीमित रह जाएगी। यदि सख्ती लगातार जारी रही और जवाबदेही सुनिश्चित हुई, तो निश्चित रूप से अपराधियों की नाक में नकेल कसने का दावा हकीकत में बदल सकता है।






