सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। हमसादा जोबलाकोचा स्थित दलमा की तराई क्षेत्र में गौलापाड़ा निवासी छुटु लोहार का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलने के बाद देर रात करीब 12 बजे चांडिल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
इस दौरान चांडिल थाना प्रभारी संतन कुमार तिवारी के साथ नीमडीह थाना प्रभारी दिलशन बिरुआ भी मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि शव को दलमा की तराई स्थित हमसादा जोबलाकोचा क्षेत्र से खोजकर बाहर निकाला गया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौके पर जुट गए।

मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, जबकि पुलिस मामले के हर पहलू की जांच में जुटी हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई कर रही है।





