रांची : झारखंड में निर्धारित समय पर मानसून प्रवेश कर गया है. झारखंड में दक्षिणी-पश्चिमी मानूसन के प्रवेश की घोषणा करते हुए रांची मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा कि कुछ दिनों से देश के पूर्वी हिस्सों में मानसूनी गतिविधियां बढ़ी हुई थी। 12 जून शुक्रवार को मानसून का प्रवेश हो चुका है. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले दो से तीन दिनों पूरा राज्य में मानसून कवरेज होगा.

उन्होंने बताया कि झारखंड में 12 जून के बीच मानसून प्रवेश की तिथि निर्धारित थी, इस हिसाब से इस बार अपने निर्धारित समय पर मानसून की इंट्री हुई है. मौसम केंद्र,रांची के अनुसार, जून में थोड़ी मानसून कमजोर दिख रही है, निचले हिस्से वाले खेतों में धान रोपने की सलाह, हालांकि मध्य और ऊंचाई क्षेत्र में फिलहाल धान रोपनी के ज़गह किसी दूसरे फसल की बुवाई कर सकते हैं। राज्य में पिछले वर्ष सामान्य मानसूनी बारिश हुई थी, लेकिन इस वर्ष अलनीनो के प्रभाव की वजह से सामान्य से कम बारिश होने की उम्मीद है. ओवरऑल देखे तो इस बार थोड़ा मानसून कमजोर रहने की संभावना व्यक्त की गई है।





