जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची गुरुद्वारा बस्ती में भाजपा नेत्री लक्की कौर का दबंगता थमने का नाम नहीं ले रहा है आए दिन एक परिवार को निशाना बनाते हुए हमला कर रही है इस बार इसके द्वारा चापड़ से हमला कर एक ही परिवार के दो महिलाओं को गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है. घायल परिवार के अनुसार यह विवाद दिसंबर 2025 से शुरू हुई जब गुरुद्वारा बस्ती के नाले को लक्की कौर के द्वारा कब्जा किए जाने को लेकर क्षेत्र के रहने वाले परविंदर कौर ने विरोध करते हुए जिला प्रशासन और टाटा स्टील को अवगत कराया था, इसके बाद से ही भाजपा नेत्री लक्की कौर परविंदर के परिवार वालों पर किसी ने किसी बहाने हमला करती आ रही है इसी क्रम में 11मई को लक्की कौर के बेटों ने घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरा में तोड़फोड़ की और घर पर भी पत्थरबाजी की गई

जिसकी शिकायत परविंदर ने लक्की और उसके बेटों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था इसके बाद से लक्की और उसके भाई गौतम दास FIR वापस लेने के लिए दवाब देने लगे लेकिन परविंदर ने FIR वापस लेने से इनकार कर दी जिससे खफा होकर बीती रात लक्की कौर, अपने पुत्र राजबीर सिंह, भाई गौतम दास और अन्य 20 25 लोगों के साथ वह घर पर हमला कर दी इसी बीच परविंदर कौर और संध्या गिरी पर गौतम दास ने चापड़ से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया वही घर पर भी जमकर तोड़फोड़ की. इधर हो हल्ला और बस्ती वासी जुटने पर सभी वहां से फरार हो गए. इधर घायल परविंदर कौर और संध्या गिरी को गंभीर हालत में एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है वही लकी कौर और उसके परिवार वालों के खिलाफ एक बार फिर गोलमुरी थाना में जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज कराया गया जिसकी जांच पुलिस कर रही है.




