जमशेदपुर :एमजीएम अस्पताल में पानी की किल्लत होने से मरीज के परिजनों के बीच समस्या उत्पन्न हो गई है उन्हें मजबूरन अस्पताल के बाहर से पानी लाना पड़ रहा है. वैसे तो बिना पानी की व्यवस्था किये ही अस्पताल को शुरू कर दी गई थी लेकिन बाद में बोरिंग के माध्यम से वार्डों में पानी सप्लाई की गई.. इधर गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए प्रबंधन की ओर से टैंकर की व्यवस्था भी की गई जिसके द्वारा पानी स्टोर किया जा रहा है लेकिन मरीज और परिजनों की संख्या को देखते हुए या पूर्ण रूप से व्यापक नहीं है.

वैसे तो अस्पताल के वार्ड मे जाने से पूर्व ही एंट्री गेट पर गार्ड के द्वारा एक मरीज एक परिजन के तर्ज पर एंट्री कराया जाता है लेकिन भव्य अस्पताल में अन्य स्थानों से भी मरीज के परिजन वार्ड तक पहुंच जाने के कारण पानी की किल्लत का एक कारण माना जा रहा है जो सुरक्षा कर्मियों की कमी के कारण इसे रोक पाना संभव नहीं है. फिलहाल कारण कुछ भी हो व्यापक स्वच्छ पानी की व्यवस्था नहीं होने के कारण मरीज के परिजनों को बोतलों में बाहर से पानी लाकर स्थिति से निपटने का प्रयास किया जा रहा है.




