साहिबगंज : साहिबगंज जिले के राजमहल महिला थाना प्रभारी करुणा कुमारी ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध है। महिला थाना प्रभारी करुणा कुमारी ने स्पष्ट कहा कि किसी भी महिला के साथ यदि कहीं भी किसी प्रकार की गलत घटना, उत्पीड़न या अन्याय होता है, तो वह बिना किसी भय या संकोच के तुरंत पुलिस को सूचना दें। उनका मानना है कि समय पर दी गई सूचना ही प्रभावी कार्रवाई का आधार बनती है, जिससे पीड़ित को शीघ्र न्याय मिलेगा।

करुणा कुमारी ने आश्वस्त किया है कि महिलाओं की सुरक्षा हर हाल में सुनिश्चित रूप से की जाएगी। इसके लिए उन्होंने अपने अधीनस्थ पदाधिकारियों और पुलिसकर्मियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि थाना आने वाली हर महिला के साथ सम्मानजनक और संवेदनशील व्यवहार किया जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस का पहला कर्तव्य पीड़ित की बात को ध्यानपूर्वक सुनना और उसकी समस्या का त्वरित समाधान करना है।
उन्होंने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत सूचना देने की बातें कही है। करुणा कुमारी ने महिलाओं से अपील करते हुए कहां है कि राजमहल महिला थाना महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। हर शिकायत पर गंभीरता से कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। महिलाओं का विश्वास बनाए रखना ही पुलिस की प्राथमिकता है, और इसी दिशा में निरंतर राजमहल महिला थाना प्रयासरत हैं।




