जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस द्वारा वाहन चोरी के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत तीन मोटर साइकिल के साथ एक चोर को गिरफ्तार किया है. जिसे लेकर प्रेस कॉन्फ्रेस कर dysp 2 मनोज ठाकुर ने बताया की कदमा थाना अंतर्गत KS लिंक रोड मे सघन वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक मोटर साइकिल पर फर्जी नम्बर लगा हुआ था।

जिसके आलोक मे चालक को हिरासत मे लेकर पूछताछ की गयी,जिसमे उसने चोरी की गाड़ी होने की बात स्वीकार की और अपना नाम सोनू करुआ उर्फ़ लोलो कदमा भाटिया बस्ती का रहने वाला बताया. वही उसके निशानदेही पर दो और चोरी के मोटर साइकिल बरामद की गयी. dysp ने बताया की गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व मे भी कई बार चोरी के मामले मे जेल जा चूका है. पुलिस यह भी पता करने के प्रयास कर रही है की बरामद मोटर साइकिल कहाँ से चोरी की गयी है और गिरोह मे कितने सदस्य है. फिलहाल अभियुक्त को न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया है.




