जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र में कार से बकरी चोरी कर भाग रहे चोर को ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर पुलिस के हवाले कर देने का मामला सामने आया है. बताया जाता है कि पिछले कुछ दिनों से नरवा के हितकू गांव से बकरियों की चोरी हो रही थी बीते दिन भी ऐसी एक घटना हुई इसके बाद ग्रामीण सचेत हुए और चोरी को लेकर नजर बनाए हुए थे इसी बीच क्षेत्र में लगे सीसीटीवी के आधार पर कार के नंबर JH05DA4481 पर निगरानी कर रहे थे।

इस दौरान बुधवार को उस नंबर के कार को गांव से होते हुए गुजरते देखा इसके बाद ग्रामीण उसका पीछे करने लगे, इधर ग्रामीणों को पीछा करता देख चालक ने काफी तेजी से परसुडीह के शीतला चौक मे एक वाहन को टक्कर मार कर रुक गयी इस बीच कार में सवार तीन में से दो युवक फरार हो गए लेकिन ग्रामीण और स्थानीयवासियो ने एक आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की गई. वहीं कार की तलाशी लेने पर उसमे लगभग 10 से 12 बकरियां भी रखी हुई थी. जिसके बाद घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर कार सहित थाना ले गयी जहां अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी ले रही है.




