बोकारो : आवास बचाओ संघर्ष समिति बोकारो के द्वारा आज एक दिवसीय सामूहिक भूख हड़ताल किया गया। यह भूख हड़ताल सेक्टर 12 में रहने वाले रिटायर्ड बीएसएल कर्मियों के द्वारा किया गया। जिनकी उम्र 70 से 80 वर्ष बीच की है। बोकारो स्टील प्रबंधन के द्वारा सेक्टर 12 में डैमेज घोषित किए गए आवास से लोगों को निकालने का निर्देश जारी किया गया।
जिसके लिए प्रबंधन के द्वारा नोटिस भी जारी किया गया है कि बोकारो स्टील सेक्टर 12 में रहने वाले लोगों के साथ भेदभाव कर रही है। दूसरे सेक्टर में रिपेयर का काम पूरा हो चुका है। लेकिन सेक्टर 12 में रिपेयर नहीं कर कर लोगों को यहां से हटाने की साजिश की गई है। समिति के सदस्य जमुना राम ने कहा कि हम किसी कीमत पर अपने आवासों को नहीं छोड़ेंगे।

अगर हमें आत्मदाह करना पड़े तो उसके लिए हम पीछे नहीं हटेंगे। प्रबंधन की साजिश का शिकार हम लोग हुए हैं। हम लोगों के साथ भेदभाव कर रही है। अगर प्रबंधन हमारे मानव को नहीं मानती है, तो हम लगा अधिकारियों के घर को बिना नोटिस दिए घेराव करने का भी काम करेंगे।




