Advertisements
Saraikela (संजीव मेहता) :
नगर निगम चुनाव की मतगणना के दूसरे राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है. जिस के तहत वार्ड 8 से वार्ड 14 के परिणाम सामने आए हैं. घोषित जानकारी के अनुसार वार्ड संख्या 12 से मोतीलाल बिसोई ने जीत दर्ज की है, जबकि वार्ड संख्या 11 से मंजू देवी विजयी हुई हैं. वार्ड संख्या 8 से मोना बेसरा ने जीत हासिल की है.
Advertisement

वहीं वार्ड संख्या 10 से शंकर सरदार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मदन माझी को 200 मतों से पराजित किया है. वार्ड संख्या 9 से दुर्गाचरण बेसरा विजयी रहे. वार्ड संख्या 15 से नथुनी सिंह ने जीत दर्ज की. वार्ड संख्या 13 में शांतनु घोष बढ़त बनाए हुए हैं. इसके अलावा वार्ड संख्या 14 और 16 के प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं.
Advertisement




