Saraikela (संजीव मेहता) :वार्ड 17 के प्रत्याशी अमित सिंह उर्फ बॉबी सिंह ने शनिवार को वार्ड के 7 एलएफ में जन संपर्क किया. उन्होंने यहां के नागरिकों से सीधी वार्ता की और अपने पक्ष में मतदान करने का समर्थन मांगा. बता दें कि नगर निगम आदित्यपुर के चुनाव में सबसे हॉट सीट वार्ड 17 बन चुकी है.
यहां अमित सिंह उर्फ बॉबी सिंह के आने से वार्ड 17 में पार्षद प्रत्याशियों में मुकाबला बड़ा ही दिलचस्प हो गया है.
यहां से वे दोबारा डिप्टी मेयर का पद हासिल करने के लिए भाग्य आजमा रहे हैं. उन्हें वार्ड वासियों का भरपूर समर्थन मिल रहा है. कार्यालय खुलने के बाद उनकी पत्नी सोनिया सिंह ने जनसंपर्क की कमान खुद संभाल ली है, जिनके साथ वार्ड की दर्जनों महिलाएं डोर टू डोर घूम कर वोट मांग रही है.

वार्ड वासियों को सबसे जटिल पानी की समस्या से तत्काल राहत दिलाने का भरोसा भी वो दे रही है. इसके साथ ही नदी किनारे के बस्तियों को बाढ़ से बचाने के लिए प्राथमिकता के तहत सलूइस गेट बनवाने का भरोसा भी वार्डवासियों को दे रही हैं. अन्य छोटी मोटी समस्याओं के लिए वो वार्ड में स्थायी कार्यालय खोलने और प्रतिदिन उनकी समस्याओं का निदान करने का भरोसा दे रही हैं.




