सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले में बढ़ रहे लगातार अवैध शराब के कारोबार को लेकर जिले के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह गंभीर नजर आ रहे हैं और लगातार कार्रवाई के निर्देश उत्पाद विभाग के अधिकारियों को दे रहे हैं। निर्देश के आलोक में उत्पाद विभाग की टीम द्वारा अवैध महुआ शराब अड्डों पर छापेमारी, कर जावा महुआ विनष्ट किया है।

प्राप्त सूचना के आलोक में आदित्यपुर थाना अंतर्गत वास्को नगर गम्हरिया थाना अंतर्गत यशपुर में अवैध महुआ शराब अड्डों पर छापेमारी अभियान चलाया गया। अवैध शराब अड्डा संचालक के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया गया है।
उत्पाद विभाग में दरोगा अखिलेश कुमार और नीरज कुमार वर्षों से जमे हुए हैं, फिर भी अवैध शराब की कारोबार पर अंकुश लगने के बजाय दिनों पर दिन बढ़ते जा रहे हैं। जिसको लेकर जिले में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही है




