Saraikela (संजीव मेहता) : वार्ड 17 के डिप्टी मेयर के प्रत्याशी बिरेंद्र कुमार सिंह यादव ने बुधवार को एमपी नगीना और जेपी उद्यान कॉलोनी में जन संपर्क किया. उनका कमान वार्ड की प्रबुद्ध महिलाएं संभाल रखी हैं. महिलाओं ने आज कहा की वार्ड 17 में बदलाव की लहर चल रही है जिसमें बिरेंद्र भैया फिट बैठते हैं. महिलाओं ने कहा कि उनके प्रत्याशी घोषणा पत्र में वार्ड विकास से संबंधित सारे योजनाओं को शामिल किया है. जिसमें महिलाओं और बुजुर्गों को सभी तरह के सरकारी योजनाओं के लाभ, असामाजिक तत्वो और नशाखोरी पर प्रभावी नियंत्रण, वार्ड में ईर्द- गिर्द सक्रिय असामाजिक तत्वों एवं नशेडियों पर प्रभावी लगाम लगाने हेतू प्रशासनिक सहयोग, वार्ड में शांति, सुरक्षा एवं सकारात्मक माहौल तैयार करने, औघोगिक प्रदूषण के विरुद्ध जनहित में आवाज उठाने, बाढ़ नियंत्रण एवं आपदा प्रबधन के लिए वार्ड संख्या 17 में प्रभावी कदम उठाने के मामले प्रमुख हैं.

चूंकि निचले क्षेत्रों में प्रति वर्ष बाढ़ का खतरा बना रहता है, इससे निपटने के लिए खरकई नदी में जेपी उद्यान घाट में स्लूुइस गेट के निर्माण की दिशा में ठोस प्रयास किए जाएंगे. होल्डिग म्यूटेशन की सरल और सहज व्यवस्था करेंगे, नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत फ्लैट अथवा आवासीय घरों की खरीद बिक्री के पश्चात होल्डिंग म्यूटेशन की प्रक्रिया को सरल, सहज एवं समयबद्ध बनाने हेतु नगर निगम स्तर पर व्यवस्था की जाएगी, ताकि आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानियों से राहत मिल सके.




