Saraikela (संजीव मेहता) : वार्ड 17 के डिप्टी मेयर के प्रत्याशी बिरेंद्र कुमार सिंह यादव ने मंगलवार को अपना घोषणा पत्र जारी किया है. साथ ही उन्होंने महिलाओं की टोली के साथ आज 7 एलएफ और एमपी टावर के विभिन्न सोसायटी में जन सम्पर्क कर अपने पक्ष में वोट करने की अपील की. उन्होंने बताया कि उनके घोषणा पत्र में वार्ड विकास से संबंधित सारे योजनाओं को शामिल किया गया है.

जिसमें महिलाओं और बुजुर्गों को सभी तरह के सरकारी योजनाओं के लाभ, असामाजिक तत्वो और नशाखोरी पर प्रभावी नियंत्रण, वार्ड में ईर्द- गिर्द सक्रिय असामाजिक तत्वों एवं नशेडियों पर प्रभावी लगाम लगाने हेतू प्रशासनिक सहयोग, वार्ड में शांति, सुरक्षा एवं सकारात्मक माहौल तैयार करने, औघोगिक प्रदूषण के विरुद्ध जनहित में आवाज उठाने, बाढ़ नियंत्रण एवं आपदा प्रबधन के लिए वार्ड संख्या 17 में प्रभावी कदम उठाए जाएंगे, चूंकि निचले क्षेत्रों में प्रति वर्ष बाढ़ का खतरा बना रहता है, इससे निपटने हेतु स्लूुइस गेट (sluice Gate) के निर्माण की दिशा में ठोस प्रयास किए जाएंगे.
होल्डिग म्यूटेशन की सरल और सहज व्यवस्था करेंगे, नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत फ्लैट अथवा आवासीय घरों की खरीद बिक्री के पश्चात होल्डिंग म्यूटेशन की प्रक्रिया को सरल, सहज एवं समयबद्ध बनाने हेतु नगर निगम स्तर पर व्यवस्था की जाएगी, ताकि आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानियों से राहत मिल सके. उन्होंने बताया कि उन्हें वार्ड की जनता का अपार समर्थन मिल रहा है.




