Advertisements
Saraikela (संजीव मेहता) : ट्रैफिक थाना प्रभारी राजू के नेतृत्व में आज नो पार्किंग के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यह अभियान शेरे पंजाब चौक, आदित्यपुर से लेकर गम्हरिया थाना चौक तक चला.
Advertisement

अभियान के दौरान नो पर्किंग और अवैध पार्किंग के साथ चालक विहीन वाहनों के विरुद्ध यातायात नियमों के अनुसार कारवाई की गई. इस कारवाई में चालक विहीन अवैध पार्किंग किए गए कुल 41 वाहनो पर करीब 2.40 रुपये का ऑन लाइन फाइन किया गया. साथ हीं हो रहे दुर्घटना को रोक थाम हेतु जागरूकता अभियान भी चलाया गया.
Advertisement




