सरायकेला : आदित्यपुर नगर निगम चुनाव में वार्ड पांच से वार्ड पार्षद पद के लिए विनीता कुमारी आदर्श नगर गम्हरिया द्वारा अपने समर्थकों के साथ, कल यानी 3 फरवरी 2026 को सरायकेला में नामांकन किया जाएगा।जिसकी तैयारी समर्थकों के साथ बैठकर कर ली गई है। पार्षद उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ सक्रिय रूप से रणनीति बनाने में जुट गई हैं। ।

नामांकन को लेकर उम्मीदवार और उनके समर्थकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। बीते दिनों समर्थकों के साथ लगातार बैठकों का दौर चला, जिसमें चुनावी रणनीति, जनसंपर्क अभियान और वार्ड की प्रमुख समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में यह तय किया गया कि घर-घर संपर्क कर जनता से सीधे संवाद स्थापित किया जाएगा और विकास से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता दी जाएगी।
विनीता कुमारी ने कहा कि वार्ड पांच की जनता लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं की कमी से जूझ रही है। यदि जनता का आशीर्वाद मिला तो साफ-सफाई, पेयजल, सड़क, नाली और स्ट्रीट लाइट जैसी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। समर्थकों ने भी भरोसा जताया कि वार्ड की जनता बदलाव के मूड में है और इस बार विकास को लेकर निर्णायक फैसला करेगी।




