जमशेदपुर : स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट और नेचर फाइडेशन के संयुक्त तत्वाधान में चतुर्थीय 7 दिवसीय बाल मेला का आयोजन जमशेदपुर के साकची स्थित बोधि टेंपल मैदान में आयोजित होने जा रहा है। मेला आयोजन को लेकर संरक्षक सह पश्चिम के विधायक सरयू राय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि 14 नवम्बर के शाम में राज्य के वित्तमंत्री राधाकृष्ण किशोर बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हो कर मेले का उद्घाटन करेंगे।

वहीं 19 को राज्यपाल शामिल होंगे जबकि समापन के दिन 20 नवंबर को पूर्व केंद्र मंत्री अर्जुन मुंडा शिरकत करेंगे। मेले में चित्रांकन, योगा, तीरंदाजी सहित दर्जनों विभिन्न प्रतियोगिता में शहर के सरकारी एवं निजी स्कूल के बच्चे भाग ले सकेंगे।वही संध्या काल में वैचारिक गोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यकम आयोजित की जाएगी। मेले के उद्वेश्य के बारे में सरयू राय ने कहा कि कोरोना काल में पूरा देश प्रभावित हुआ ऐसे ने बच्चे मनोवैज्ञानिक दवाब में थे जिससे उभारने के लिए 2022 में बालमेला का शुरुआत की गई ताकि बच्चों में मानसिक और शारीरिक विकास हो सके,वही केंद्र और राज्य सरकार द्वारा बाल अधिनियम और आयोग के माध्यम से बच्चों ये विकास बेहतर तरीके से क्रियान्वयन हो सके यह भी इस मेला का मुख्य उद्वेश्य है।




