जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र के पॉश इलाके में माने जाने वाले विजया गार्डन चोरों के आतंक के साए में है। आए दिन यहां चोरी की घटनाएं घटित होती रहती है। ऐसा ही एक बार फिर चोरी की बड़ी घटना घटित हुई है जहां लैवेंडर 24 के 83 नम्बर फ्लैट में रहने भारतीय सेना के मर्चेंट जवान एवं टेल्को वेलव्यू स्कूल की शिक्षिका के घर में चोरों ने लाखों मूल्य के गहने और नगद चोरी कर लिए।

घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि ज्योति सिंह मर्चेंट में है जबकि उसकी पत्नी निधि सिंह वेल्वियू स्कूल में टीचर है। सुबह 9 बजे बच्चों को लेकर स्कूल चली गई थी वापस 2 बजे लौटने पर घर का मुख्य दरवाजा का ताला टूटा हुआ और सभी कमरे के सामान बिखरा हुआ था वहीं बेड रूम के अलमारी में रखे 60 लाख मूल्य के गहने और 10 हजार नगद चोरी कर लिए गए थे,घटना की सूचना पर बिरसानगर थाना प्रभारी संतोष कुमार पहुंचे और परिवार वालो से बात कर स्थिति से अवगत हुए वहीं फ्लैट में लगे सीसीटीवी को खंगालते हुए जांच में जुट गई है। इधर इस घटना से फ्लैट वासी नाराज है इनका आरोप है कि यहां करोड़ों का फ्लैट तो बेच दिया जाता है लेकिन सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है,2 नंबर गेट में हमेशा सुरक्षा कर्मी रहते है बावजूद उससे सटे फ्लैट के 8 तल्ला में चोरी हो जाती है।बता दे कि डेढ़ वर्ष पूर्व भी 6 घरों में करोड़ों का चोरी की घटना घटित हुई थी बावजूद चोरी की घटना पर ना लगाम लगाया जा सका और ना ही सुरक्षा व्यवस्था को ही कड़ी की गई।




