सरायकेला :सरायकेला-खरसावां जिले के उत्पाद विभाग में अचानक हुए फिर बादल से विभागीय गलियारों में हलचल बढ़ गई है। सरायकेला खरसावां जिले के उत्पाद अधीक्षक सौरभ तिवारी द्वारा जारी आदेश में उत्पाद विभाग के दरोगा नीरज कुमार को चांडिल और अखिलेश कुमार को आदित्यपुर क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बताया जा रहा है कि यह बदलाव विभागीय कार्यशैली को दुरुस्त करने और निगरानी को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है।

हालांकि, अचानक हुए इस फेरबदल ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। सूत्रों के मुताबिक, यह निर्णय बिना किसी पूर्व संकेत के लिया गया, जिससे विभागीय कर्मचारियों के बीच चर्चाओं का दौर तेज है। आदित्यपुर क्षेत्र औद्योगिक गतिविधियों के साथ-साथ उत्पाद विभाग के लिए राजस्व का प्रमुख केंद्र माना जाता है। ऐसे में इस क्षेत्र की जिम्मेदारी में बदलाव को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। कुछ लोग इसे सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया मान रहे हैं, जबकि अन्य इसे विभागीय रणनीति से जोड़कर देख रहे हैं।फिलहाल, उत्पाद अधीक्षक सौरभ तिवारी ने स्पष्ट किया है कि यह बदलाव विभागीय कार्यकुशलता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है, और इससे क्षेत्र में राजस्व वसूली तथा अवैध उत्पाद पर नियंत्रण में तेजी आने की उम्मीद है। लेकिन अचानक दिए गए जिम्मेदारी विभाग में चर्चा का विषय बने हुए हैं।




