चतरा : पुलिस अधीक्षक, महोदय चतरा की अध्यक्षता में आगामी दुर्गा पूजा-2025 की तैयारियों को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, परिचारी प्रवर, सभी पुलिस निरीक्षक, थाना प्रभारी एवं ओ0पी0 प्रभारी सम्मिलित हुए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय ने दुर्गा पूजा को शांति, सुरक्षा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

उन्होंने विशेष रूप से निम्न बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित करने का निर्देश दिया गया–
•सभी क्षेत्रों में शांति समिति की बैठकें आयोजित की जाएं।
•दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए।
•बलों की पर्याप्त तैनाती एवं आवासन की व्यवस्था की जाए।
•पूजा पंडालों में भीड़ नियंत्रण हेतु ठोस कदम उठाए जाएं।
•अवैध शराब की बिक्री एवं उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए।
•विसर्जन कार्यक्रमों के दौरान विशेष सतर्कता बरती जाए।पुलिस अधीक्षक महोदय ने यह भी कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मी समन्वय स्थापित कर कार्य करें ताकि जिले में दुर्गा पूजा का पर्व शांति, सौहार्द और उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।





