Advertisements
जमशेदपुर : प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कृष्ण जन्माष्टमी के दूसरे दिन यदुवंशी समाज द्वारा एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा एग्रिको मैदान से आरंभ हुई और नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए साकची आम बागान मैदान पहुंची। शोभा यात्रा के दौरान पूरे गाजे बाजे के साथ भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं को दर्शाया गया, इस बीच भगवान श्री कृष्ण के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा।
Advertisement

शोभा यात्रा आम बगान पहुंच कर सभा में तब्दील हुई जिसमें शहर के गणमान्य लोगों के उपस्थिति में भगवान श्री कृष्ण के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए सामूहिक आरती की गई,वहीं प्रसाद का वितरण कर कार्यक्रम संपन्न कराया गया। कार्यक्रम को लेकर आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन समाज की एकता, श्रद्धा एवं परंपरा का प्रतीक है।
Advertisement




