जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के कीताडीह में पांच अगस्त की शाम में राजद नेता कन्हैया यादव के बेटे रवि यादव को अपराधियों ने गोली मार दी थी। इस मामले में पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने प्रेस कांफ्रेंस कर यह जानकारी दी कि। घायल रवि का विगत एक वर्ष में कई लोगों के साथ मारपीट घटना घटित हुई थी,उसी के बदले स्वरूप अपराधियों ने रेकी कर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया।

जिसमें शामिल संजय वर्मा, विवेक साह और समीर कुमार सिंह पांडू को गिरफ्तार किया गया।जिसमें समीर ने पूरे घटना की रूप रेखा तैयार की थी जबकि संजय और विवेक रेकी कर घटना स्थल पर रवि के मौजूद होने की जानकारी दी थी।सिटी एसपी ने बताया कि इस मामले में दो ग्रुप बना कर घटना को अंजाम दिया गया। एक ग्रुप रेकी करने वाले का है और दूसरा समूह घटना को अंजाम देने वाले का है। अभी भी कई आरोपी फरार हैं। जिनकी तलाश की जा रही है।




