Saraikela (संजीव मेहता) : सरायकेला-खरसावॉ एसपी मुकेश लुनायत को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि प्रतिबंधित भा0क0पा0 (माओ0) नक्सली संगठन के उग्रवादियों द्वारा कुचाई थाना के दलभंगा ओ0पी0 अन्तर्गत ग्राम-मासीबेरा हिल एरिया के समीप पहाड़ी क्षेत्र में गोला-बारूद छिपाकर रखा गया है. जिसका प्रयोग वे सुरक्षा बलों के विरूद्ध उनका अभियान रोकने तथा क्षति पहुंचाने के उद्देश्य से करने वाले हैं. जिसके आलोक में सरायकेला-खरसावॉ पुलिस के साथ चाईबासा पुलिस, झारखण्ड जगुआर, सी0आर0पी0एफ0 एवं एस0एस0बी0 का एक संयुक्त अभियान का गठन कर दिनांक-31.07.2025 को कुचाई थाना के दलभंगा ओ0पी0 अन्तर्गत ग्राम-मासीबेरा हिल एरिया के आस-पास जंगली/पहाड़ी क्षेत्रों में सर्च अभियान चलाया गया. संयुक्त अभियान दल द्वारा अग्रतर सर्च अभियान के दौरान अभियान दल को कुचाई थाना के दलभंगा ओ0पी0 अन्तर्गत ग्राम-मासीबेरा हिल एरिया के समीप पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा पूर्व में छिपाकर रखे गये 1. एक ब्लू कलर के प्लास्टिक कन्टेनर में अमोनिया नाईट्रेट पाउडर-20 पैकेट (प्रत्येक 01 कि0ग्रा0)

2. बड़ा स्टील कन्टेनर में अमोनिया नाईट्रेट पाउडर-40 पैकेट (प्रत्येक 01 कि0ग्रा0) कुल 60 कि0ग्रा0 अमोनिया नाईटेªट का पाउडर के साथ वैसिलीन पेट्रोलियम जैली-10 पैकेट (प्रत्येक 42 ग्रा0) बरामद किया गया. जिसे सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट कर दिया गया है. इस संदर्भ में विधि-सम्मत अग्रतर कार्रवाई की जा रही है. यह जानकारी सरायकेला एसपी मुकेश लुनायत ने दी.
* अभियान दल में ये थे शामिल –
1. सरायकेला-खरसावॉ पुलिस.
2. चाईबासा पुलिस.
3. झारखण्ड जगुआर.
4. सी0आर0पी0एफ0.
5. एस0एस0बी0.




