जमशेदपुर: पिछले दिनों कोवली थाना अंतर्गत चांपी गांव मे सोए हालत में जानलेवा हमले में एक महिला की हत्या किए जाने के मामले में गांव के ही दो अभियुक्तों को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना 13 जुलाई के मध्य रात्रि की है जब घर में सो रहे तीन महिलाएं निरासी सरदार उसकी पुत्री गुलाबी सरदार और नतनी संध्या सरदार पर अपराधियों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया था इस हमले में घटनास्थल पर ही निरासी सरदार की मौत हो गई जबकि बेटी और नथनी गंभीर रूप से घायल होगी जो अस्पताल में इलाजरत है।

घटना की सूचना पर पुलिस ने एक टीम गठित कर अनुसंधान आरंभ की जिसमें यह बात सामने आई की गांव के ही कुछ लोगों से इनका विवाद चला आ रहा था इसी परिपेक्ष में गांव की रहने वाले शिशुधर सरदार और विक्रम सरदार ने तीनों की हत्या करने के उद्देश्य से कुदाल और कटारी से हमला कर फरार हो गए जिन्हें पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।




