Advertisements
जमशेदपुर : चुनाव से पूर्व झारखंड सरकार ने अपनी प्रतिष्ठित मईया योजना के वादे का लाभ सिंहभूम जिले के कई महिलाओं को एक बार भी नहीं मिल पाया है जिसे लेकर सरकार के प्रति नाराजगी है।लोक लुभावन सरकार की इस योजना के शुरुआती दौड़ में कईयों को इसका लाभ मिला,वही इसे पाने के लिए फर्जीवाड़ा भी शुरू हो गई थी जिसे रोकने किए सरकार ने योजना के नियमों में बदलाव कर दी,बावजूद कई गरीब परिवार की महिलाओ को इसका लाभ नहीं मिला।

Advertisement
जिसकी शिकायत सरकार तक गई,जिनके निर्देश पर सामाजिक सुरक्षा विभाग की ओर से जमशेदपुर के जिला मुख्यालय में एक शिविर आयोजित की गई है जिसमें वंचित महिलाओं से इसकी विस्तृत जानकारी ली जा रही और उन्हें आश्वस्त कर रहे है कि जल्द ही उनके खाते में योजना की राशि उपलब्ध हो जाएगी।
Advertisement




