जमशेदपुर: जमशेदपुर लगातार हो रही बारिश के बीच साकची MGM अस्पताल के समीप मुख्य सड़क टूट गई जिसके चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल हो गया,जिसके बाद उस सड़क के आवागमन को पूरी तरह से बंद कर दिया गया। यह सड़क साकची को मानगो से जोड़ती है सड़क बंद होने से अब वाहन चालकों को 500 मीटर की दूरी के लिए तीन किलोमीटर अतिरिक्त रास्ता तय करना पड़ रहा है। स्थानीय वासियों के अनुसार पांच दिन पूर्व मूसलाधार बारिश के दौरान सबसे पहले बीच सड़क में तीन से चार फीट सुरंगनुमा गड्ढा हो गया था जिसे देख सुरक्षा की दृष्टिकोण से स्थानीय दुकानदारों ने ईंट पत्थर और अन्य सामान रखकर बैरिकेटिंग कर दी लेकिन देखते ही देखते यह सड़क दो दिनों में पूरी तरह से ढह गई।जिसके बाद प्रशाशन ने MGM अस्पताल के समीप और मांनगो बस स्टैंड के पास बैरिकेटिंग लगाकर आवागमन को पूरी तरह से बंद कर दिया। वही टाटा स्टील द्वारा अधिकृत जुस्को के द्वारा मरम्मती का कार्य किया जा रहा है।


April 26, 2026 3: 22 pm
Breaking
- यात्रियों की समस्याओं को लेकर स्टेशन में चला हस्ताक्षर अभियान
- जमशेदपुर में महायज्ञ के दौरान महिला की चेन चोरी, मची अफरा-तफरी
- दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ी हादसा लगी जहाज में आग पैसेंजर अस्पताल में हुए भर्ती
- आज़ाद नगर में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में कई घायल, बाइक फूंकी
- 100 काम कर दो, 1 नहीं हुआ तो रिश्ता खत्म”, बदलते दौर की,यही कड़वी सच्चाई है जनाब!
- 1346 खिड़कियों वाला एमजीएम अस्पताल मे अब तक तीन मरीजों ने कूद कर दे दी अपनी जान, विभाग और सरकार अब तक है मौन।
- अंचल अधिकारी और थाना प्रभारी के संयुक्त छापेमारी अभियान से क्रेशर और खनन माफियाओं में मचा हड़कंप
- सुप्रीम कोर्ट सख्त, डे टु डे सुनवाई का दिया आदेश, मामला आलमगीर आलम कैश कांड से संबंधित।



