Advertisements
कांड्रा : सरायकेला-खरसावां जिले में सड़क हादसों का सिलसिला जारी है। बुधवार की सुबह कांड्रा थाना क्षेत्र में सेन इंटरनेशनल स्कूल के पास दो टेलरों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में एक टेलर का चालक केबिन में फंस गया, जिसे स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हाइड्रा की मदद से निकाला।
Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार, एक टेलर सरायकेला से कांड्रा की ओर आ रहा था, जिसमें आयरन ओर लदा था, जबकि दूसरा टेलर खाली था। तेज रफ्तार के कारण दोनों टेलर आपस में टकरा गए। इस हादसे के कारण सड़क पर कई घंटे तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही। पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया ताकि यातायात जल्द से जल्द बहाल हो सके।
Advertisement




