जमशेदपुर: झारखंड शिक्षा परियोजना, जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह 10वीं एवं 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को जमशेदपुर के माइकल जॉन सभागार में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किए। इस मौके कर उन्होंने कहा की झारखंड में गठबंधन वाला सरकार है जो राज्य के विकास में लगातार कार्य कर रही है खास कर शिक्षा और स्वास्थ्य को बेहतर करने के प्रति विशेष जोर दे रही है।उन्होंने कहा कि वे काफी खुशी महसूस कर रहे है कि कई छात्र-छात्राओं को वे उनके उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने के लिए सम्मान दिया है।

इससे उनका मनोबल बढ़ेगा और वह आगे भी अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। वहीं एक छात्रा ने सम्मानित होने के बाद कहा कि मैं जैक बोर्ड को बहुत धन्यवाद देती हूं। आज मैं बहुत खुश हूं और मेरे माता-पिता भी अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि हम आगे और भी अच्छा करूंगी।




