जमशेदपुर : रंगदारी के लिए सोशल मिडिया पर हथियार दिखाकर वीडियो अपलोड करना तीन युवकों को भारी पड़ गया,तीनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पटमदा डी एस पी बचन देव कुजूर ने अपने कार्यालय मे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया गया कि उलीडीह ओ पी पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि क्षेत्र में कुछ युवक हथियार का भय दिखाकर दुकानदारों से रंगदारी की मांग कर रहे हैं और आम लोगों के बीच अपना दहशत फैलाने के लिए सोशल मिडिया में अवैध हथियार के साथ वीडियो वायरल कर रहे हैं।

जिसके बाद dysp ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उलीडीह में छापामारी की जहां से तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया,जिनके निशानदेही पर तीन देशी हथियार और मोबाइल जब्त की।गिरफ्तार युवकों में रितेश सिंह,अशोक गुप्ता और राज कुमार मुखिया उर्फ राज बच्चा है। Dysp ने बताया कि गिरफ्तार दो युवकों का पूर्व का अपराधिक।इतिहास रहा है।सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।




