जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र से पुलिस ने गांजा सहित एक विक्रेता को गिरफ्तार किया है। मामले को लेकर डीएसपी तौकीर आलम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सुलगाजुडी शांति नगर फुटबॉल मैदान का समीप एक व्यक्ति कुछ नशीला पदार्थ की खरीद बिक्री के लिए मौजूद है, जिसके बाद वरीय अधिकारियों की दिशा निर्देश पर परसुडीह थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम गठित कर छापामारी की गई जहां पर एक व्यक्ति को संगीत अवस्था में खड़ा देख उसे हिरासत में लेकर तलाशी ली गई जिसके पास से लगभग 85000 हजार मूल्य के गांजा बरामद की गई।

जिसके बाद पूछताछ में उसने बताया कि वह विगत दो वर्ष से इस धंधे से जुड़ा है और उड़ीसा से लाकर जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों में पुड़िया बनाकर बेचता था।पूछताछ में वह अपना नाम सौरव कुमार दास बिरसानगर का रहने वाला बताया। बहरहाल पुलिस उसके साथ जुड़े अन्य लोगो के बारे में जानकारी प्राप्त कर रही है।वही आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।




