Saraikela (संजीव मेहता) :
झारखंड के 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने वज्रपात की चेतावनी भी जारी की है. मंगलवार से मानसून की रफ्तार 2 दिन के लिए थोड़ी धीमी होगी लेकिन इसके बाद भी मूसलाधार बारिश का सिलसिला शुरू होगा. मौसम विभगा ने गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, रांची, सरायकेला, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और बोकारो जिले में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. पिछले 24 घंटे में झारखंड में 13.2 मिमी बारिश हुई ह. वहीं रांची में इस मानसून सीजन में अब तक 648.3 मिमी बारिश हो चुकी है.यह सामान्य से 253.2 मिमी ज्यादा है. झारखंड में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है. पूरे झारखंड में इस मानसून सीजन 417.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है जो सामान्य से 69 फीसदी ज्यादा है. मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल और ओडिशा के ऊपर बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन निम्न दबाव में बदल गया है और यह झारखंड से होकर भी गुजरेगा. इसके प्रभाव से शुक्रवार से फिर मानसून जोर पकड़ेगा और पूरे झारखंड में मूसलाधार बारिश होगी. रांची और जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. रांची,जमशेदपुर सहित राज्य के अधिकांश जिलों का तापमान सामान्य से कम है.
Oplus_16777216[/caption
* झारखंड में कृषकों के लिए यह बारिश काफी शुभ संकेत हैं–
बता दें कि इस मानसून सीजन झारखंड में जमकर बारिश हुई है. खेती-किसानी के लिए यह काफी अच्छे संकेत हैं. झारखंड में 2022-23 में जमकर सूखा पड़ा था. उस लिहाज से इस वर्ष झारखंड में जमकर बारिश हुई है. किसान भाई बहन यही उम्मीद करेंगे कि बारिश का सिलसिला ऐसे ही जारी रहे.




