Saraikela (संजीव मेहता) :
राष्ट्रीय जनता दल के प्रमंडल कार्यालय आदित्यपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया. जिसमें बताया गया कि देशभर के श्रमिक संगठनों द्वारा 09 जुलाई 2025, बुधवार को आहूत राष्ट्रव्यापी भारत बंद को पार्टी खुलकर समर्थन देगी. प्रदेश महासचिव बीरेंद्र यादव ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव के निर्देशानुसार, झारखंड प्रदेश राजद द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि पार्टी श्रमिक संगठनों के 17 सूत्री मांगपत्र का पूर्ण समर्थन करती है, और 09 जुलाई 2025 को आयोजित भारत बंद में सक्रिय भागीदारी निभाएगी. उन्होंने बताया किप्रदेश स्तर से लेकर जिला एवं मंडल स्तर तक के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से यह आह्वान किया गया कि वे श्रमिकों के संघर्ष में सहभागी बनें और बंद को सफल बनाएं.
Oplus_16777216[/caption
राष्ट्रीय जनता दल यह मानता है कि देश के श्रमिक, किसान, गरीब और मजदूर वर्ग की अनदेखी करके कोई भी राष्ट्र प्रगति नहीं कर सकता. पार्टी श्रमिकों के इस लोकतांत्रिक आंदोलन के साथ खड़ी है और उन्हें हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है. देश की वर्तमान सरकार श्रमिकों के अधिकारों की लगातार उपेक्षा कर रही है. ऐसे समय में राष्ट्रीय जनता दल, कोल्हान की यह जिम्मेदारी बनती है कि वह मज़दूरों की आवाज़ को मज़बूती से उठाए और उनके आंदोलन को राजनीतिक समर्थन दे. इस बंद के पूर्व संध्या पर दिनांक 08/07/2025 को संध्या 7 बजे जिला अध्यक्ष सरायकेला खरसावां बैजू कुमार एवं जिला अध्यक्ष श्रमिक प्रकोष्ठ श्याम सुंदर सिंह के नेतृत्व में आदित्यपुर शेरे पंजाब से आकाशवाणी चौक तक मशाल जुलुश निकाला जायेगा, साथ ही जिला अध्यक्ष पूर्वीसिंहभू शंभूनाथ चौधरी के नेतृत्व में साकची गोलचक्कर पर मशाल जुलूस निकाला जाएगा तथा जिला अध्यक्ष पश्चिमी सिंहभूम पशुपतिनाथ नायक के नेतृत्व में चाईबासा चौक पर मशाल जुलूस निकाला जाएगा.
प्रेसवार्ता में जनार्दन कुमार प्रदेश अध्यक्ष बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ, श्रीराम यादव प्रदेश उपाध्यक्ष, डी. एन. सिंह वरीय नेता, बीरेंद्र सिंह यादव प्रदेश महासचिव, राजेश कुमार प्रदेश सचिव, बैजू कुमार जिलाध्यक्ष, सरायकेला-खरसावां, संजय सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष, श्याम सुंदर सिंह यादव जिलाध्यक्ष, श्रमिक प्रकोष्ठ बिंदेश्वरी सिंह, शंभू राय, राम सकलदेव चौधरी, अर्जुन सिंह,
रविन्द्र प्रसाद शामिल थे.




