Saraikela (संजीव मेहता) :
आदित्यपुर में भीषण चोरी की घटना घटित हुई है. पान दुकान इलाके के रोड नंबर 6 के रहनेवाले एक गृहस्वामी गए थे अपने गाँव, इधर चोरों ने उनके घर में हाथ साफ कर दिया. चोरों ने घर के आलमारी में रखे 10 लाख के जेवरात के साथ अहाते में खड़ी ऑल्टो कार भी चुराकर ले गए हैं. चोरी की लिखित शिकायत के बाद आदित्यपुर पुलिस जांच में जुट गई है. बता दें कि नए थानेदार के आने के बाद जहां आपराधिक घटनाओं में वृद्धि हुई है, चोरी की घटनाओं में इजाफा हो रहा है वहीं ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री भी खुलेआम होने लगी है. ताजा घटना आदित्यपुर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 19 की है. घटना बीते सोमवार देर रात की बताई जा रही है. आदित्यपुर-1, पान दुकान कॉलोनी अंतर्गत रोड नंबर-6 निवासी संजय कुमार के बंद घर का दरवाजा तोड़कर चोरों ने घर में प्रवेश कर अलमारी में रखे तकरीबन 10 लाख रुपए के जेवरात और 20, हजार कैश चुरा ले गए. चोरों ने पूरे घर को खंगाल डाला, जहां केवल नकदी और जेवरात की चोरी की है. चोरों ने बड़े आराम से घर के बाउंड्री वॉल में में रखे गए मैरून कलर की अल्टो कार भी चुराकर ले भागे हैं.
चोरी की घटना की लिखित जानकारी संजय कुमार और उनकी पत्नी आशा वर्मा ने मंगलवार की सुबह थाना को दी है. जिसमें उन्होंने कहा है कि जब वे अपने गांव कोडरमा से मंगलवार की सुबह वापस लौटे हैं तो देखा कि घर के बाउंड्री वॉल के भीतर खड़ी कार गायब है. वहीं घर के मुख्य दरवाजे की कुंडी को चोरों ने तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है. इसके अलावा चोरों को अल्टो कार की भी चाबी घर में टंगी मिली, जिसे लेकर फरार हो गए हैं.
संजय कुमार की धर्मपत्नी आशा वर्मा ने बताया कि वे लोग कुछ दिन पूर्व अपने गांव कोडरमा गए हुए थे. वहीं बीते एक माह से उनका लगातार कोडरमा आना-जाना हो रहा था. हालांकि उनके पति संजय कुमार बीच-बीच में आकर घर की देखभाल कर रहे थे.

इधर घटना की जानकारी आदित्यपुर पुलिस को मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू किया है. पुलिस द्वारा आसपास क्षेत्र में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला जा रहा है. संजय कुमार की धर्मपत्नी आशा वर्मा के अनुसार उनके घर में मौजूद टूल किट का उपयोग चोरों ने बड़े ही आसानी से अलमारी के दरवाजे को तोड़ने में किया है. इन्होंने बताया कि अगले कुछ महीने बाद उनकी बेटी की शादी होने वाली है, जो बेंगलुरु में जॉब करती है. उसके शादी के लिए 10 लाख रुपये के जेवरात संजोकर रखे थे. इन्होंने बताया कि उनके घर के ठीक बगल में जेठानी भी रहती है जिनके घर पर निर्माण कार्य चल रहा है जो अक्सर छत से घर की देखभाल करती थी. बावजूद इसके चोरी की घटना पर कई सवाल खड़े कर रही है.




