Advertisements
Saraikela (संजीव मेहता) : आज दिनांक 26 जून 2025 को NIT, जमशेदपुर के निदेशक, प्रोफेसर(डॉ) गौतम सूत्रधार एवं अन्य प्रोफेसर और NIT के अधिकारियों एवं NSTI, जमशेदपुर (RDSDE, झारखंड) के क्षेत्रीय निदेशक-सह-प्राचार्य डॉ विनोद कुमार दुबे के बीच एक बैठक आयोजित की गई.
Advertisement

बैठक में कौशल विकास एवं नई उभरती तकनीकों पर चर्चा हुई, साथ ही एनआईटी एवं एनएसटीआई के संसाधनों का परस्पर उपयोग कर इंडस्ट्री डिमांड आधारित स्किल डेवलपमेंट को बढ़ावा देने एवं इंडस्ट्री-इंस्टीट्यूट मॉडल पर कार्य करने पर सहमति बनी.
Advertisement




