जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिस्टुपुर थानांतर्गत एसएसपी आवास के समीप मुख्य सड़क पर तेज रफ्तार की कहर ने एक 18 वर्षीय युवक की जान ले ली। घटना के बारे में बताया जाता है कि तीन युवक एक ही बाइक पर सवार होकर सोनारी से साकची की ओर जा रहे थे, तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकरायी, टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई ।

वहीं मौके पर ही सोनारी निवासी विश्वरूप कुमार की मौत हो गई, जबकि एक अन्य शिवम् कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल शिवम् कुमार को राहगीरों की मदद से पुलिस ने आनन- फानन में टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। जबकि तीसरे युवक के बारे में फिलहाल स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक की रफ्तार लगभग 80 किलोमीटर प्रति घंटा थी। जिस वजह यह हादसा हुआ। बिष्टुपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच में जुट गई है।




