Advertisements
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थानांतर्गत एग्रिको लाइट सिग्नल चौक पर एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया, जब सिग्नल खुलने और बंद होने के दौरान जाने की जल्दबाजी में ट्रक और टेंपो में टक्कर हो गई। जिसमें टेंपो में सवार तीन महिलाएं और चालक घायल हो गए।
Advertisement

वही टेंपो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद भाग रहे ट्रक को स्थानीय लोगों ने रोक लिया। इस बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया वही दुर्घटनाग्रस्त टेंपो और ट्रक को जब्त कर थाना ले आई। जहां घटना की जांच के बाद दोषी वाहन चालक पर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू करेगी।
Advertisement




