जमशेदपुर : जमशेदपुर के ग्रामीण इलाके में इन दिनों राशन डीलर जहाँ एक तरफ राशन देने में मनमानी कर रहे है वही दूसरी तरफ ग्राहकों के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने की शिकायत मिलने पर ग्रामीणों ने परसुडीह हलुदबनी स्थित बी.सी गोप डीलर के यहां किया जमकर बवाल, काटा मिली जानकारी के अनुसार प्रत्येक राशन डीलर को बकाया महीने का राशन, एक महीने में दो बार राशन देना है।

पर पूर्वी सिंभूम जिले के परसुडीह स्थित पूर्वी हलुदबनी के ग्रामीण क्षेत्र में बी.सी गोप राशन डीलर द्वारा एक माह का ही राशन ग्रामीणों को दिया जा रहा है। जब बकाया राशन की मांग की जाती है। तो डीलर द्वारा महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा है,इसकी शिकायत जब उप मुखिया तरुण हाजरा को मिली तो वे ग्रामीणों के साथ पहुंचे और जमकर हंगामा किए। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत वरीय पदाधिकारी से करने की बात कहते हुए लाइसेंस को रद्द करने की मांग की है। वही राशन डीलर बी.सी गोप से जानकारी लेने पर वह गोल मटोल जवाब देते हुए महिलाओं से अभद्र व्यवहार करने से इनकार किया है।




